राजनगर: खजुराहो विधायक अरविंद पटेरिया का अनोखा अंदाज, तालाब गहरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान श्रमदानियों संग बनाया भोजन, साझा
खजुराहो विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद पटेरिया का एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार शाम करीब 7 बजे विधायक पटेरिया खजुराहो के बस्ती चौराहा स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केवल कार्य का जायजा ही नहीं लिया, बल्कि श्रमदान में जुटे स्थानीय लोगों के बीच पहुंचक