डोईवाला के थानो–धारकोट मार्ग पर गुरुवार को भगवानपुर के पास एक ऑल्टो कार और लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन ऋषिकेश का था और गलत दिशा में आ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्राइवर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर व्यस्त था, जिसके चलते यह हादसा हुआ.