आबूरोड शहर में कुमार मोहल्ला के पास सडक पर साईड को लेकर जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद कार और ट्रक चालक के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साए ट्रक चालक ने कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची