मोकामा ट्रॉमा सेंटर एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर विवादों में है। बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक मरीज ने अस्पताल के भीतर से वीडियो साझा कर आपातकालीन इलाज में देरी का आरोप लगाया। मरीज व परिजनों के अनुसार, आपात स्थिति के बावजूद अस्पताल में तत्काल इलाज नहीं मिला और दवा बाहर से लाने को कहा गया।