शहपुरा: सेंट्रल बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल को मारी टक्कर, पोल क्षतिग्रस्त, बिजली बाधित
शहपुरा नगर के सेंट्रल बैंक के पास रविवार दोपहर 12:00 तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत लाइन बाधित हो गई स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग और पुलिस ने पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया ।