सुनेल: खलील नगर में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं हुई
Sunel, Jhalawar | Dec 11, 2025 सुनेल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मगीसपुर के खलील नगर गांव में पेयजल की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।गुरुवार शाम करीब 4 बजे राजूलाल, राधेश्याम,देवीलाल, प्रहलाद आदि ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव में गागरिन पेयजल परियोजना की पाइपलाइन बिछाई गई थी।लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई।जिससे ग्रामीण परेशान है।