सुनेल: सामरिया में ब्लॉक स्तरीय वाटरशेड महोत्सव का आयोजन
Sunel, Jhalawar | Dec 10, 2025 सुनेल क्षेत्र के सामरिया में ब्लॉक स्तरीय वाटरशेड महोत्सव और मिशन जल संग्रहण पुनरुत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बुधवार शाम 4 बजे तक चला कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि परियोजना 2.0 के अंतर्गत जलग्रहण घटक योजना के तहत जल संरक्षण और भू संरक्षण विभाग झालावाड़ की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा और जन जागरूकता रैली के साथ हुआ।