इंदौर: सदर बाजार क्षेत्र में ई रिक्शा चालक से लिफ्ट मांगने के दौरान हुआ विवाद, 2 बदमाशों ने चालक की चाकू मारकर की हत्या
Indore, Indore | Mar 31, 2024 सदर बाजार क्षेत्र के इमली बाजार के थोड़ा आगे का है,जहां ई रिक्शा चालक नंदू निवासी गांधीनगर अपने घर जा रहा था,तभी दोनों बदमाशों ने उसे रोका और लिफ्ट देने का कहा जिस पर से नंदू ने मना कर दिया। इनका आपस में जमकर विवाद हुआ विवाद के दौरान दोनों बदमाशों ने नंदू पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।नंदू को अस्पताल भर्ती कराया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।