महोबा: सुकौरा गांव में घर पर झाड़ू लगाते समय जहरीले सर्प के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Sep 22, 2025 सुकौरा गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग बड़ी बहू पत्नी दिविया रविवार शाम घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला कि मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने शव को मुर्दाघर में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने आज सोमवार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।