सौंडीक जायसवाल समाज चंदवा की ओर से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे शिव मंदिर थाना टोली परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।अध्यक्षता सत्येंद्र प्रसाद साहू ने की।मौके पर समाज से जुड़े हाल ही में दिवंगत चंद्रिका अग्रवाल एवं विश्वनाथ जयसवाल सहित अन्य दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।