रविवार की शाम साढ़े 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कस्बा बनत के मोहल्ला संजय नगर निवासी कासिफ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से 1 अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाने पर केस दर्ज कर लिया गया है।