गोरखपुर जनपद मे हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरैला टोला कैराडीह निवासी शिवबरन पुत्र छबिलाल प्रसाद के झोपड़ी में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आस पास अज्ञात कारणों से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया, जिससे झोपड़ी में बंधी करीब एक दर्जन बकरियों की झुलसकर मौत हो गई तथा झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जल गया।