दुधि: म्योरपुर के कटौली जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई पौधे जलकर हुए राख
म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र के आश्रम मोड़-मनबसा मार्ग के बीच स्थित कटौली जंगल में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में सैकड़ों सागौन के रोपित व प्राकृतिक पौधे और औषधि जलकर राख हो गए, जबकि कई बड़े पेड़ झुलस गए। धुएं का गुबार आश्रम मोड़ तक साफ दिखाई देने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।