बरेली: ‘जल जीवन’ की टंकी बनी मौत का जाल, ढही और 7 ग्रामीण दबे, निर्माण पर उठे सवाल, डीएम ने दी जानकारी
बरेली के सरदारनगर गांव में जल जीवन मिशन की ओवरहेड टंकी अचानक गिर गई, जिससे 7 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। 5 की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम ने राहत कार्य चलाया। डीएम ने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।