पटना ग्रामीण: रुद्र मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई की गोली मारकर हत्या
रुद्र मैरेज हॉल में अपराधियों ने शादी समारोह के दौरान दूल्हे के बड़े भाई और बहनोई को गोली मार दी। दोनों की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों जमुई के मलयपुर के रहने वाले थे।मैरेज हॉल के बाहर चार बाइक पर बैठे आठ की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।