टिकारी के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमसर सदोपुर गांव के बीच एक अज्ञात युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। शव की पहचान नहीं की जा सकती है। मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिसने हांथ में कड़ा, टी-शर्ट और लोअर पहन कर रखा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेजा है।