बारां: शहर के नाकोड़ा एनक्लेव रोड़ पर 200 मीटर तक एक फिट भरा पानी वाहन चालक गिरकर हो रहे हैं चोटिल
Baran, Baran | Jul 28, 2024 बारां शहर के नाकोड़ा एनक्लेव रोड पर 200 मीटर तक एक फिट बरसाती पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं वाहन चालक गड्ढों में भरे पानी की वजह से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं ।लोगों ने बताया कि सड़क सतिग्रस्त होने की वजह से व पानी भरा होने की वजह से यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है ।