बस्ती: गेंहू की मड़ाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, लालगंज थाना क्षेत्र की घटना
Basti, Basti | Apr 17, 2025 पिपरपाती मुस्तहकम गांव के कुड़वा पुरवे पर खेत में गेहूं की मडाई कर रहे 55 वर्षीय दीनानाथ यादव पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन अपने निजी साधन से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने दीनानाथ यादव को मृत घोषित कर दिया।