अररिया: मूसलाधार बारिश ने अररिया नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोली, जलजमाव से जनजीवन बेहाल
Araria, Araria | Jul 27, 2026 अररिया में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कुछ ही घंटों की तेज बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर अंदरूनी मोहल्लों तक जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कें पानी में डूब जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया, जबकि सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना।