कटनी ग्रामीण: रीठी नगर में हनुमान जयंती पर भक्ति की धूम, भव्य शोभा यात्रा, महाआरती और जागरण
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रीठी नगर में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए संकट मोचन धाम मोहास पहुंची।