महाराजगंज: पहुरावा नहर बाईपास पर अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
2 मई शनिवार शाम 3 बजे आसपास बाईपास नहर कोठी बाईपास पर अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घटना स्थल से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक लखनऊ जनपद से रायबरेली किसी कार्य के लिए जा रहा था।