मांझी: पिकअप हादसे में घायल महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत
Manjhi, Saran | Jun 14, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच 531 पर 4 दिन पूर्व हुए पिकअप हादसे में घायल महिला मजदूर की शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई मृतका की पहचान कलपती देवी के रूप में हुई है बतादें कि मक्का लदी पिकअप का पिछला चक्का ब्लास्ट होने से दाउदपुर थाना क्षेत्र के माने ढाला के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई थी। जिसमें 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।