हनुमानगढ़: टोपरिया टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत
हनुमानगढ़ जिले के टोपरिया टोल नाका के पास एक तेज रफ्तार कर व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी की मोटरसाइकिल और कार की परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार युवक भेराराम पुत्र दयनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है।