पूरनपुर: मंडी में विधायक ने धान खरीद केंद्रों के निरीक्षण में जताई नाराजगी, सुधार के लिए दिए निर्देश
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने उप जिलाधिकारी के साथ पूरनपुर मंडी समिति में संचालित धान खरीद क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर तौल में गड़बड़ी और किसानों की अनुपस्थिति को लेकर गहरी नाराजगी जताई। विधायक ने पाया कि एक दो केंद्रों पर जिम्मेदार प्रभारी मौजूद नहीं थे, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश।