बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र की निदा खान पर गाड़ी में टक्कर मारकर हमले की कोशिश
तारीख से लौट रही आला हजरत खानदान की बहू रही निदा खान पर श्यामगंज पुल पर बाइक सवारों ने गाड़ी में टक्कर मारकर हमला करने की कोशिश की। उनके गनर ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार इरफान अस्पताल वाली गली में मुड़कर फरार हो गए। बारादरी थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।