छतरपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने शांति तालाब, पुरानी सराय और बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अवैध कब्जे हटाए। अधिकारियों ने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार और आम लोगों की सुविधा के लिए बंद पड़े रास्तों को खोला जा रहा है तथा अतिक्रमण वाली जगह पर बाईपास मार्ग बनाया जाएगा।