बख्तियारपुर: देवघर से लौट रहे श्रद्धालु परिवार की बोलेरो बख्तियारपुर में हादसे का शिकार, मां-बेटे की मौत,7 घायल
बख्तियारपुर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई,जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गराहिया गांव का परिवार देवघर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के बाद घर लौट रहा था। तभी सुबह करीब 3:45 बजे बख्तियारपुर में एनएच-31 पर होटल महाविहार के पास उनकी बोलेरो अंडरपास की दीवार से टकराते पेड़ के पास रुक गई।