फतेेहपुर: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक की जोरदार टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी के फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, डडियामऊ गांव निवासी 60 वर्षीय राम स्नेही साइकिल से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर गुड्डू और संगम चौहान सवार थे।