छतरपुर नगर: ग्राम गोरा में जमीनी विवाद को लेकर 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पीड़ित पक्ष ने SP ऑफिस में दिया आवेदन
खजुराहो थाना क्षेत्र की ग्राम गोरा के रहने वाले राजू अहिरवार के साथ बीते 18 तारीख को तीन लोगों के द्वारा लाठी डंडों से जमीनी विवाद के चलते मारपीट कर दी गई थी, जिसकी शिकायत करने वह थाने में गए थे लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसको लेकर आज 24 मार्च दोपहर 1:30 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया और कार्रवाई करने की मांग की गई है।