हरलाखी: गंगौर SSB कैम्प के द्वारा तीन दिवसीय मिथिला क्रिकेट प्रतियोगता का किया गया शुभारम्भ
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गंगौर SSB कैम्प द्वारा स्कूल परिसर में तीन दिवसीय मिथिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरलाखी CO रीना देवी व SSB 48 बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट चंद्रशेखर ने किया। इस प्रतियोगिता में सीमावर्ती क्षेत्र के 8 क्रिकेट टीमों को आमंत्रित कर मिथिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।