पीपलदा: सुल्तानपुर पंचायत समिति की नव नियुक्त प्रशासक कलावती बाई ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात
Pipalda, Kota | Feb 20, 2025 सुल्तानपुर पंचायत समिति की टाकरवाड़ा ग्राम पंचायत की नव नियुक्त प्रशासक ने गुरुवार दोपहर 12 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाक़ात कर क्षेत्र की विकास योजनाओं पर उनका ध्यान दिलाया। नव नियुक्त प्रशासक कलावती बाई अपने समर्थकों के साथ बिरला से उनके केम्प कार्यालय पर मुलाकात की।ओर उनका आभार भी जताया ओर उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की।