पीपलदा: अयाना इलाके में हरिपुरा निमोदा के मध्य बड़ोदा जा रही कार नहर में गिरी, शीशे तोड़कर लोगों को निकाला गया
Pipalda, Kota | Feb 19, 2025 जिले के अयाना क्षेत्र के हरिपुरा व निमोदा गाँव के मध्य बुधवार रात्रि 8 बजे एक कार नहर में गिरकर पलट गई सभी यात्रियों को लोगो ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला। अयाना थानाधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि रात्रि 8 बजे करीबन छबड़ा से नाथूलाल गोड़ ब्राह्मण अपने परिवार के 5 लोगो के साथ बड़ोदा मध्यप्रदेश कार सेजा रहे थे की घूम पर तेज रफ्तार कार नहर में गिरकर पलट गई।