हरदोई: नवीन सब्जी एवं फल मंडी में चोर बच्चों का गिरोह सक्रिय, पर्स व मोबाइल चोरी से लोग परेशान,एक को पकड़ा
Hardoi, Hardoi | May 24, 2026 हरदोई शहर की नवीन सब्जी एवं फल मंडी, लखनऊ रोड में इन दिनों चोर बच्चों का गिरोह सक्रिय हो गया है। मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।