खगड़िया: खगड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल, आरपीएफ ने सदर अस्पताल में कराया इलाज
खगड़िया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 3:00 बजे ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पाव फिसले से गिरकर वृद्ध घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए खगड़िया आरपीएफ ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। घायल की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मलिया गांव के मोहम्मद मोकिम के रुप में किया गया। घायल ने बताया कि समस्तीपुर-कटीहार ट्रेन से महेशखूंट जा रहे थे।