पनागर: बिलहरी में फिर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दंपत्ति घायल, वीडियो आया सामने
बिलहरी क्षेत्र में एक बार फिर रफ़्तार और लापरवाही का खौफनाक मंजर देखने को मिला, जहाँ क्रॉसिंग के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सक