सोरांव: मऊआइमा इलाके के बरौडा गांव में कुर्सी के विवाद को लेकर युवक की हुई मारपीट, घायल, पुलिस जांच में जुटी
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बरौडा गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे मनीष कुमार को कुर्सी टूटने को लेकर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना 7 मार्च को सुबह की बताई जा रही है। हमलावरों ने आरोप लगाया कि मनीष ने उनकी कुर्सी तोड़ दी थी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।