अररिया जिले में 3 दिसंबर को स्कूल जा रही 25 वर्षीय BPSC शिक्षिका शिवानी वर्मा उत्तर प्रदेश की रहने वाली की बाइक सवार बदमाशों ने गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मात्र 48 घंटे में केस सुलझाते हुए दो शूटर्स मो. मारूफ और मो. सोहैल को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल FZ बाइक, देशी कट्टा और कपड़े भी बरामद।