खजनी: आमी नदी पुल पर आधी रात का कहर, अनियंत्रित ट्रेलर ने रेलिंग तोड़ी और नदी में समाया, चालक ने कूदकर बचाई जान
खजनी थाना क्षेत्र में खजनी-गोरखपुर मार्ग स्थित आमी नदी पुल पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। यह घटना रात करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। हादसे के समय चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली।