रामगढ़ चौक: रोहतास में पदस्थापित सिपाही मुकेश कुमार की मौत, कोली गांव पहुंचा शव, दी गई सलामी
कोली में रविवार 11 बजे उस वक्त कोहराम मच गया। जब रोहतास जिलाबल के यातायात में पदस्थापित सिपाही मुकेश कुमार का शव कोली गांव पहुंचा।और सलामी दी गई। पहुंचे SDPO ने दिवंगत जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।जानकारी के अनुसार मुकेश रोहतास में वाहन जांच कर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी बालू लदा ट्रैक्टर अपने चपेट में ले लिया।जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।