शास्त्री नगर थाना इलाके में नीट की पढ़ाई करने वाली स्टूडेंट के लापता होने का मामला रविवार सुबह 9बजे सामने आया है।इस संबंध में युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी नीट की कोचिंग करती है कोचिंग के लिए 29 जनवरी को घर से निकली थी इसके बाद वापस नहीं लौटी काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं लग पाया।पुलिस युवती की तलाश में जुटी हैं।