रायबरेली: सतांव ब्लॉक के गन्ना काटा मैदान में सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया जिला समाज कल्याण अधिकारी ने
सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले,सतांव ब्लॉक के गन्ना काटा मैदान में,18 नवंबर दिन सोमवार को होने वाले, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की तैयारी का,रविवार को,जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने जायजा लिया है।सृष्टि अवस्थी ने बताया कि,शासन के निर्देश पर व, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन पर जिले के करीब, 305 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।