खजनी: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, छपिया में माल उतारते समय ट्रक मोड़ते समय हुआ हादसा
खजनी क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गई। उन्नाव जिले के विहार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी हरीराम (50) पुत्र शंकर लखनऊ से माल लेकर छपिया पशु बाजार के निकट स्थित एक गोदाम पर पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे गोदाम के पास ट्रक मोड़ते समय वाहन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।