बक्सर: विद्यालय में घुसा नालियों का पानी, विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावकों की बढ़ी परेशानी
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 नगर के नया बाजार मठिया मोड़ के समीप स्थित सहयोगी मध्य विद्यालय बारिश के बाद नालियों का पानी ओवरफ्लो कर प्रवेश कर गया है. अब गंदे व दुर्गन्ध युक्त पानी में बैठकर ही स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक पठन-पाठन कर रहे हैं. शिक्षकों ने इस बात की सूचना वरीय अधिकारियों को दी साथ ही समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया. नप के अधिकारी का यह कहना है कि जल्द ही समाधान होगा.