भरथना: बकेवर के अङ्ङा ज्ञान सिंह गांव में आंधी-बारिश का कहर, देव स्थान का नीम का पेड़ गिरा, घर क्षतिग्रस्त, बकरी घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महिपालपुर के मजरा अड्डा ज्ञान सिंह में गुरुवार सुबह 9 बजे तेज आंधी-बारिश के चलते देव स्थान का एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से खुशी लाल पुत्र जवाहर लाल के घर की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना में टीनसेट टूटकर गिर गया, जिससे एक बकरी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं घर में रखा सामान भी दबकर नष्ट हो गया।