गभाना: चंडौस में मोहर्रम पर्व पर अकीदत के साथ निकाले गए ताजिए जुलूस, भारी संख्या में तैनात रहा फोर्स
चंडौस कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व अकीदत और गम के माहौल में मनाया गया। दोपहर में दो बजे दर्जियों मोहल्ले से ताजियों का पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ शाम को छह बजे कसेरू रोड स्थित कर्बला पहुंचा। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।