मुरैना नगर: जौरा रोड के दुबे गार्डन के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, केबल जलकर गिरी,छत पर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे।
मुरैना की जौरा रोड स्थित दुबे गार्डन के पास मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।देखते ही देखते आग विकराल हो गई और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा।आग से बिजली की केबल जलकर नीचे गिर पड़ी,जिससे छत पर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए।सूचना पर कर्मचारी व फायर ब्रिगेड पहुंचे और आग बुझाई।ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में आसपास की बिजली सप्लाई ठप हो गई।