दशाश्वमेध घाट पर पुलिस, पीएसी और सशस्त्र बल के जवानों को समर्पित होगी देव दीपावली
Sadar, Varanasi | Nov 13, 2024 देव दीपावली पर काशी का प्राचीन दशाश्वमेधघाट देवताओं के स्वागत में पलक पांवड़े, बिछाए बिछायेगा। 34 वर्षों से चल रही परंपरा के अनुसार दशाश्वमेध घाट पर नियमित आरती करने वाली संस्था गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में वैदिक रीति से गंगा महारानी का पूजन-स्तवन संग 151 लीटर दूध से अभिषेक करके गंगा निर्मलीकरण का आहवान किया जायेगा।