शाहजहांपुर में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शे में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार चालक की लापरवाही साफ दिख रही है।