सोहागपुर: पावरखेड़ा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह हुए शामिल
नर्मदापुरम जिले के पावरखेड़ा कृषि अनुसंधान केंद्र में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा "समृद्ध किसान, सशक्त प्रदेश – कृषक कल्याण वर्ष 2026" के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शनिवार दोपहर 2 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने सहभागिता की। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के महत्व, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों