जखनिया: मनिहारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन महोत्सव के दौरान वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का चलाया अभियान
आज शाम 6बजे सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, रेंज जखनिया द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारी के प्रांगण में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया है।सैकड़ो छात्र-छात्राओं को आम, अमरूद, आंवला, आदि फलदार पौधा वितरित किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकर नाथ सिंह ने लोगो को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि वन महोत्सव 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा।